सियासी हलचल : कांग्रेस और अन्य दलों से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता  

देहरादून। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि बीजेपी ने एक बार फिर कई वरिष्ठ नेताओं को अपने पाले में शामिल कर लिया है।

शनिवार को देहरादून स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक बड़े सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस और अन्य दलों से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे, जिन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से शामिल कराया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

बीजेपी में शामिल होने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, कांग्रेस महिला मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा और पूर्व विधायक प्रत्याशी दर्शन लाल आर्य प्रमुख नाम रहे। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी सहित कई अन्य नेता भी बीजेपी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

इस दौरान बीजेपी मुख्यालय में सुबह से ही भारी चहल-पहल देखने को मिली। पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को लेकर सक्रिय नजर आए और नए सदस्यों के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बीजेपी का सदस्यता अभियान लगातार जारी है और इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। दावा किया कि पार्टी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही है और चुनावी तैयारी पूरी तरह मजबूत है। भट्ट ने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को आगामी चुनाव में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 2027 विधानसभा चुनाव से पूर्व कई कांग्रेसी बन गए भाजपाई Ahead of the 2027 Assembly Elections dehradun news many Congress members have switched allegiance to the BJP Political Buzz: Several prominent leaders affiliated with the Congress and other parties have joined the Bharatiya Janata Party political news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज राजनीतिक न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More