कुत्ता घुमाने को लेकर एक साल पहले हुए दो परिवारों में विवाद से पॉलिटेक्निक के छात्र की चली गई जान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर।यहां पॉलिटेक्निक के एक छात्र की हमलावारों ने गला दबा कर एवं निर्ममतापूर्वक पीट कर जान ले ली। बताया जा रहा है कि कुत्ता घुमाने को लेकर एक साल पहले दो परिवारों में विवाद हुआ था। विधानसभा चुनाव से पहले एक हमलावर ने मुखबिरी का आरोप लगाकर धमकी दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र में हेमपुर इस्माइल निवासी योगेंद्र चौधरी उर्फ मोनू राजकीय पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल का छात्र था। उसके पिता वीर सिंह चौधरी टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। योगेंद्र 10 जून को दोपहर तीन बजे से गायब था। उसकी मां कमलेश ने योगेंद्र के मोबाइल पर कॉल की तो देर रात तक स्विच ऑफ जाता रहा। रात करीब 11 बजे हेमपुर इस्माइल निवासी मनीष सैनी की सूचना पर बाजपुर रोड स्थित बहल्लापुल के पास पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायल योगेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने एसआई महेश चंद्र और एसआई सुरभि बौड़ाई के साथ योगेंद्र के घर पहुंचकर उसके पिता वीर सिंह और ताऊ नरेश को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त की। पुलिस द्वारा जब मनीष से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हेमपुर इस्माइल निवासी हरनेक सिंह और ग्राम उदमावाला थाना रोशनपुर मुरादाबाद निवासी अर्जुन सिंह के साथ योगेंद्र उर्फ मोनू की हत्या करने का जुर्म कबूला। वहीं मृतक के पिता वीर सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व कुत्ता घुमाने को लेकर उसके पुत्र योगेंद्र की हरनेक के साथ कहासुनी हो गई थी। विधानसभा चुनाव से पहले काशीपुर पुलिस ने हरनेक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। छूटने के बाद हरनेक ने उनके बेटे पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हरनेक और मनीष आदि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मनीष सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

हत्या से पहले दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट : एसपी

एसपी चंद्रमोहन सिंह के अनुसार पॉलीटेक्निक के छात्र की हत्या से पहले दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई थी। बताया कि योगेंद्र शारीरिक रूप से तंदुरुस्त था। शुरू में वह हमलावरों पर भारी पड़ गया लेकिन अचानक उसका पैर फिसला और वह गिर गया। बताया कि इसके बाद हमलावरों ने उसे उठने नहीं दिया और डंडों से उसे बुरी तरह पीटा। उसके पूरे शरीर पर नीले निशान पड़ गए। उनमें से एक आरोपी ने उसके सीने पर बैठकर गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kashipur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More