दिसंबर अंत तक प्रदेश के सभी जिलों में सूखी ठंड और घने कोहरे की संभावना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 27, 28 और 29 दिसंबर तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी के मैदानी इलाकों में घने कोहरे के चलते शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

 

हालांकि नए साल पर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर तथा 1 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। केदारनाथ और बदरीनाथ सहित 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

 

दिसंबर में बर्फबारी न होने से सेब उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है। बर्फबारी से मिलने वाली प्राकृतिक नमी न मिलने पर सेब समेत अन्य फलों में समय से पहले फूल आ सकते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

बारिश की कमी का असर रबी की फसलों पर भी दिखने लगा है। संयुक्त निदेशक कृषि (नियोजन) दिनेश कुमार के अनुसार, मानसून के दौरान नमी अच्छी रही, लेकिन अब फसलों के लिए एक बारिश बेहद जरूरी है। यदि एक सप्ताह के भीतर बारिश नहीं होती है, तो मैदानी इलाकों में गेहूं, जौ, मसूर, सरसों, लाई, तोर और चना की फसलें प्रभावित हो सकती हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश खेती असिंचित होने के कारण फसलों को अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dry cold and dense fog are expected in all districts of the state until the end of December Dry cold and dense fog expected in all districts State Weather News uttarakhand news Weather alert Weather update in the state until the end of December उत्तराखण्ड न्यूज दिसंबर अंत तक प्रदेश में मौसम अपडेट देहरादून न्यूज मौसम अलर्ट राज्य मौसम न्यूज सभी जिलों में सूखी ठंड और घने कोहरे की संभावना

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More