प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रविवार को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रविवार को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में मई माह में ही अत्यधिक बारिश के साथ शनिवार तक 78.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से से 59% अधिक है। इस बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 28 मई तक बारिश का मौसम रहने की संभावना है। 

 
मौसम विभाग के अनुसार केरल के बाद उत्तराखंड में भी मानसून इस बार तय समय से पहले आ सकता है। मानसून ने अपने तय समय से आठ दिन पहले शनिवार को केरल में दस्तक दे दी। इससे राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इस वर्ष मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है। इससे पहले 2009 में मानसून का आगमन 23 मई को हुआ था। इसके जल्द तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है। मानसून एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों, जबकि चार जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Hill districts of the state on Sunday there is a possibility of hailstorm along with heavy rain uttarakhand news Weather news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज प्रदेश के पर्वतीय जिलों भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना मौसम समाचार रविवार को रविवार को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना  There is a possibility of hailstorm along with heavy rain in the hill districts of the state on Sunday

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More