बारह वर्षीय किशोरी को गर्भवती बनाने के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई बीस साल कठोर कारावास की सजा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। बारह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने 55 हजार रुपये के अर्थदंड के साथ बीस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट के जज पंकज तोमर ने दोषी पर लगाए गए अर्थदंड की राशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने के आदेश दिए।
 
 
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि 12 वर्षीय किशोरी की मां ने सात नवंबर 2021 में डालनवालाकोतवाली में केस दर्ज कराया। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी का पेट काफी बाहर निकल आया और दर्द होने लगा तो डाक्टर को दिखाया। तब पता चला कि वह साढ़े सात महीने की गर्भवती है।
पूछताछ करने पर पता लगा कि जनवरी 2021 से मार्च 2021 तक पीड़िता के घर में रहे बुआ के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने मामले में पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने गवाह और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता की बुआ के बालिग बेटे को दोषी पाते हुए सजा पर फैसला लिया। पीड़िता ने कोर्ट में कहा कि बुआ का बेटा दुष्कर्म करने के बाद किसी को बताने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी ने घटना उस वक्त की जब पीड़िता के पिता घर से दूर काम करने पहाड़ में गए थे और पीड़िता की मां दिन में घरों में काम करने के लिए चली जाती थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news dehradun news POCSO court sentenced him to twenty years of rigorous imprisonment POCSO court sentenced the man guilty of making a twelve-year-old girl pregnant POCSO court sentenced twenty years of rigorous imprisonment to the man guilty of making a twelve-year-old girl pregnant uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More