शैमफोर्ड स्कूल के प्रणव परिहार ने जीता इन्टर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर  में आयोजित इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को खेले गए बालकों के अंडर 19 सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में शैमफोर्ड स्कूल के प्रणव सिंह परिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राइट स्टार एकेडमी स्कूल जसपुर के अमोघ सिंह को सीधे सेट्स में 21-12, 21-16  से हराकर गोल्ड मेडल जीता। अंडर 14 में गर्वित भट्ट एकल प्रतियोगिता में उप विजेता रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में नैनीताल एवं उधमसिंह नगर जिले के लगभग 20 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल ने विजेता प्रतिभागियों एवं कोच रवींद्र कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाऐं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Inter School Badminton Championship title Pranav Parihar of Shamford School won the Inter School Badminton Championship title Pranav Parihar won the title Shamford school uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More