हल्द्वानी।15 साल की नाबालिक लड़की को झांसे में लेकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिक के पेट फूलने की शिकायत पर परिजन पीड़िता को लेकर अस्पताल गए जहां गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। आरोप है कि पिथौरागढ़ निवासी लड़के ने नाबालिग को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाये। पुलिस ने आरोपी
पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मुखानी थाने में नाबालिग के परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी से कुछ समय पहले हल्द्वानी में रह रहे एक युवक ने दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर बेटी से शारीरिक संबंध बना लिए। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल कराया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मूल रूप से मुनस्यारी निवासी आरोपी रूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉 बीकेटीसी और श्री केदार सभा की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]