तीन पुलिस कप्तान, आठ एएसपी,14 सीओ, 26 एसआई व एसओ की निगरानी में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ कैंची धाम मेले की तैयारियाँ पूर्ण

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। “श्री कैंची धाम स्थापना दिवस मेला-2026” को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने अपनी कमर कस ली है।

आज मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती कुमार की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई।

इस बैठक में मेले की ड्यूटी में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कड़े व विस्तृत निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए कई अहम रणनीतियों और दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई मंदिर परिसर, प्रवेश द्वार पार्किंग स्थलों, बैरियरों और प्रमुख मार्गों पर बीडीएस द्वारा नियमित चेकिंग और एंटी-सबोटाज जांच सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीमें भी एक्टिव मोड में रहेंगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

सभी पुलिस कर्मियों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक नैनीताल यातायात द्वारा विस्तृत यातायात और डायवर्जन प्लान की जानकारी दी गई। निर्देशित किया गया कि किसी भी पुल, सकरे या संवेदनशील स्थान पर भारी वाहन कतई खड़े न किए जाएं।

पार्किंग व्यवस्था, खोया-पाया केन्द्र, मीडिया पास और शटल सेवा को लेकर विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। साथ ही, प्रसाद वितरण के लिए संचालित होने वाले 04 विशेष वाहनों के आवागमन को लेकर भी गाइडलाइंस दी गईं। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल द्वारा मेले के समग्र संचालन और सुरक्षा रोडमैप की विस्तृत जानकारी दी गई।

सभी प्रकार के स्टिकर, पास एवं संचार व्यवस्था के संबंध में रेवाधर मठपाल एसपी संचार व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नैनीताल या कैंची के होटलों में वैध बुकिंग और पार्किंग सुविधा वाले वाहनों की पहचान के लिए विशेष स्टीकर लगाए जाएंगे। सुरक्षा और समन्वय को मजबूत करने के लिए अपर उप निरीक्षक और उनसे उच्च पद के सभी कार्मिकों के पास संचार हेतु हैंडसेट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना नरेन्द्र कुमार द्वारा अभिसूचना एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट्स साझा किए गए। मेले की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार सुपर जोन बनाए गए हैं, जिन्हें 14 जोन में विभाजित किया गया है। इस दौरान एसएसपी और एसपी स्तर के तीन अफसर तैनात हेंगे।

अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के आठ, पुलिस उपाधीक्षक 14, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष 26, यातायात निरीक्षक 11, उप निरीक्षक व अपर उपनिरीक्षक 146, हेड कांस्टेबल 475, हेड कांस्टेबल यातायात पुलिस 31,कांस्टेबल 455, पीएसी दो प्लाटून, इसके अतिरिक्त एसडीआरएफ फायर, बीडीएस की अतिरिक्त टीमें भी तैनात की गई हैं। सभी सुपर और जोनल पुलिस अधिकारी हर ड्यूटी प्वाइंट की व्यक्तिगत रूप से जांच करने और तैनात पुलिस कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में ब्रीफ करने के निर्देश दिए गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

नैनीताल पुलिस द्वारा सभी श्रद्धालुओं व स्थानीय जनता से अपील की गई है कि मेले के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। ब्रीफिंग के दौरान चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, अक्षय कौंडे पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, जितेंद्र मेहरा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, मिथिलेश कुमार उपसेनायक 31 पीएसी, बीर सिंह उपसेनायक आईआईएम,बी 1 बेलपड़ाव, विमल आचार्य उप सेनायक 46वी पीएसी, दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी हल्द्वानी, ए पी बाजपेयी सिटी मजिस्ट्रेट, मोनिका सिंह उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, अंजना नेगी सीओ नैनीताल, विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी, अन्य क्षेत्राधिकारी, सीएपीएफ के अधिकारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 14 COs 26 SIs and SOs eight ASPs Haldwani news many senior officers will monitor along with heavy police force Preparations for Kainchi Dham fair complete Preparations for Kainchi Dham fair complete with deployment of heavy police force under the supervision of three police captains uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कैंची धाम मेले की तैयारियाँ पूर्ण भारी पुलिस फोर्स के साथ कई उच्च अधिकारी करेंगे निगरानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More