स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां, जिलाधिकारी ने नियुक्त किए सहायक निवार्चन एवं नोडल अधिकारी 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नागर स्थानीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका, परिषद एवं नगर पंचायतों) के निर्वाचन हेतु मतदाताओं के रजिस्ट्रीकरण एवं उनकी वार्डवार मतदाता सूची, निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) धीराज सिंह गर्व्याल ने जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक अधिकारी तथा नोडल अधिकारी के पदों पर नियुक्त कर दी है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गर्व्याल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवचरण द्विवेदी को जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनपद के अन्तर्गत समस्त स्थानीय निकायों के लिए आयोग की ओर से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी के कार्यों पर निगरानी तथा समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशन में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी अपने कृत्यों का निर्वहन करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी धिराज गर्व्याल ने कहा कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशन में पर्यवेक्षक, संगणक एवं इस कार्य में सम्पादन करने में नियुक्त अन्य कार्मिक अपने कृत्यों का निर्वहन करेंगे। सहायक निर्वाचक अधिकारी सम्बन्धित निकायों के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के दिशा निदेशानुसार नगर निगम हेतु सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं अन्य समस्त निकायों मे सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया है कि सम्बन्धित निकायों के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे तथा पुनरीक्षण सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें स्थापित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी नैनीताल, उप जिलाधिकारी रामनगर, उप जिलाधिकारी कोश्याकुटोली, उप जिलाधिकारी धारी तथा उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, कोश्याकुटोली, धारी, कालाढूगी तथा तहसीलदार लालकुआं को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है तथा सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद नैनीताल, रामनगर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भवाली, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भीमताल, कालाढूगी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालकुआं को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate appointed assistant election and nodal officers nainital news Preparations for local body elections Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More