12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक परेड ग्राउंड में आयोजित वर्ल्ड आयुर्वेद सम्मेलन की तैयारियां तेज

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां परेड ग्राउंड में आयोजित 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड आयुर्वेद सम्मेलन की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही है। आयुष सचिव रविनाथ रमन ने गुरुवार को परेड ग्राउंड में चल रही तैयारी का निरीक्षण करने के साथ ही तमाम विभागों की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

ज्ञात हो कि देहरादून में आयोजित होने जा रहे 10वें वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एंड आरोग्य एक्सपो के लिए 54 देश से करीब 6 हजार से अधिक डेलिगेट्स शामिल हो रहे हैं। वर्ल्ड आयुर्वेद सम्मेलन की खास बात यह रहने वाली है कि आम जनता को आयुर्वेद पद्धति की निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा दी जाएगी।कार्यक्रम स्थल में चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद आयुष सचिव रविनाथ रमन ने कहा कि विश्व आयुर्वेद सम्मेलन विश्व स्तर का कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत 2002 में हुई थी। इसके बाद हर 2 साल में आयोजित हो रहा है। ऐसे में पहली बार उत्तराखंड में ये सम्मेलन होने जा रहा है। उत्तराखंड सरकार, वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन के साथ मिलकर इस सम्मेलन को आयोजित कर रहा है। जिसके दृष्टिगत तैयारियां जोरों-शोरों पर करी जाने के साथ ही तमाम संबंधित विभागों के साथ कई दौर की बैठकें की जा चुकी हैं। 10 दिसंबर तक सभी तैयारियां को मुकम्मल कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

आयुष सचिव ने बताया कि विश्व आयुर्वेद सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री के स्तर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि अभी प्रधानमंत्री का समय नहीं मिल पाया है। कार्यक्रम में तमाम रिसर्च पेपर के प्रेजेंटेशन, एग्जीबिशन के साथ ही तमाम विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। सम्मेलन में निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। जिसमें आयुर्वेदाचार्य और आयुष प्रैक्टिशनर लोगों को आयुर्वेद की विधि के जरिएपरीक्षण करके परामर्श देंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Preparations for the World Ayurveda Conference held at the Parade Ground from December 12 to December 15 preparations intensified uttarakhand news World Ayurveda Conference held at the Parade Ground from December 12 to December 15

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More