योग को जनआंदोलन बनाने की तैयारी : हरिद्वार में आयुष विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 को लेकर जनपद हरिद्वार में आयुष विभाग ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री माननीय मदन कौशिक के निर्देशन में योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डिजिटल जागरूकता अभियान, सोशल मीडिया गतिविधियां एवं सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ स्वास्तिक सुरेश ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग आज केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक बन चुका है।
 
योग दिवस कार्यक्रमों के संचालन हेतु डॉ भास्कर आनंद को नोडल अधिकारी तथा डॉ विकास दुबे एवं डॉ अश्वनी कौशिक को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं आयुष मिशन विशेषज्ञ डॉ अवनीश कुमार उपाध्याय को जनजागरूकता एवं समन्वय गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
डॉ स्वास्तिक सुरेश ने बताया कि विभाग द्वारा सभी आयुष चिकित्सालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं स्वास्थ्य इकाइयों के कार्मिकों को “नमस्ते योग ऐप” एवं “योग ब्रेक ऐप” डाउनलोड करने तथा आमजन को भी इनसे जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 20 मई से 10 जून तक योग करते हुए फोटो एवं लघु वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर योग के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
 
आयुष मिशन विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ अवनीश कुमार उपाध्याय ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर एवं मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।योग तनाव प्रबंधन, मानसिक एकाग्रता एवं जीवन शैली जनित रोगों की रोकथाम में अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से भी योग अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
 
आयुष विभाग द्वारा आगामी दिनों में विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व स्वास्थ्य संस्थानों में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने नागरिकों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ayush department's special campaign for yoga haridwar news Preparations to make yoga a mass movement: Ayush department launches special campaign in Haridwar uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज योग हेतु आयुष विभाग का विशेष अभियान हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More