बाढ़ क्षेत्र में बने अतिक्रमण को हटाने की तैयारी तेज, चिन्हित 324 मकानों को अंतिम नोटिस जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।यहां प्रशासन ने रिस्पना नदी बाढ़ क्षेत्र में बने अतिक्रमण को हटाने की तैयारी तेज कर दी है। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि मानसून समाप्त होते ही बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए चिन्हित मकानों में रह रहे लोगों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के अनुसार सिंचाई विभाग द्वारा किए गए सीमांकन के आधार पर बाढ़ क्षेत्र में बने 324 मकानों को हटाया जाएगा। कार्रवाई से पहले सभी प्रभावित परिवारों को पुनर्वास का अंतिम अवसर देते हुए एमडीडीए के किफायती आवासीय फ्लैटों में स्थानांतरित होने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

नगर निगम का कहना है कि पात्र परिवारों को पुनर्वास योजना के तहत फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन कई परिवार अब भी वहां शिफ्ट नहीं हुए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी होने केबाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

प्रशासन बाढ़ क्षेत्र में मौजूद सरकारी निर्माणों पर भी कार्रवाई कर रहा है। अब तक एक स्कूल, पंचायत भवन और एक ट्यूबवेल समेत तीन सरकारी ढांचों को हटाया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि यदि नए सर्वे में अन्य मकान भी बाढ़ क्षेत्र के दायरे में आते हैं, तो उनके पुनर्वास के बाद ही उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Dehradun News: Preparations to remove encroachments in flood-prone areas intensify; 324 houses identified Devbhoomi News final notices issued Hindi News News from the hills News From the Pahad Preparations to remove encroachments in the flood zone intensify; final notices issued to 324 identified houses uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More