बच्चों में कोरोना संक्रमण से प्रभावी रोकथाम को जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। जनपद अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों में कोरोना संक्रमण से प्रभावी रोकथाम के दृष्टिगत उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने एवं उनका डाटा संकलित किये जाने हेतु जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, संजय गौरव को नोडल अधिकारी बनाया है, जिनके द्वारा जनपद के समस्त विकास खण्डों के ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है उनका डाटा तैयार किया जाएगा इसके अतिरिक्त उनके द्वारा जनपद के समस्त विकास खण्डों से सर्दी, बुखार, खांसी व अन्य कोविड-19 के लक्षण वाले बच्चों का भी डाटा तैयार करते हुए उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही उनके द्वारा विकास खण्ड स्तर पर गांवों में वितरित किये जाने वाले चिकित्सा किटों का भी विवरण तैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा अखिलेश शर्मा को भी विभिन्न कार्यों हेतु नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिनके द्वारा चिकित्सा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कोविड-19 के लक्षण वाले बच्चों की सैम्पलिंग कराने व उन्हें आवश्यकता अनुसार संस्थागत, होम आइसोलेशन की भी व्यवस्था व उपचार के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। शर्मा नियमित तौर पर चिकित्सा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए ब्लाक स्तर पर चिकित्सालयों में बच्चों हेतु उपलब्ध बैड आदि मेडिकल सुविधाओं का भी विवरण तैयार करेंगे तथा बच्चों हेतु आवश्यक दवाईयां/मास्क व अन्य चिकित्सा उपकरण की भी व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि वह अपने स्तर से उक्त कार्य हेतु चिकित्सा विभाग से एक नोडल चिकित्सा अधिकारी को भी नामित करते हुए 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को कोरोना संक्रमण में प्रदान की जाने वाली आवश्यक दवाओं तथा अन्य उपयोगी चिकित्सा सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: infection in children nodal officer pithoragarh Pithoragarh Step by uttrakhand government

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More