दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, कहा आज तेजी से प्रगति कर रहा देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 212 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया। लंबे समय से प्रतीक्षित इस एक्सप्रेसवे के साथ दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। पीएम ने इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले देहरादून में रोडशो किया और ऐतिहासिक दात काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के अनुसार, यह हाईवे दोनों शहरों के बीच दूरी को 235 किमी से घटाकर 212किमी कर देगा और पूरी तरह चालू होने पर यात्रा समय वर्तमान 6.5 घंटे से घटकर केवल 2.5 घंटे रह जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अनुसार, इस हाईवे पर गणेशपुर और आशारोड़ी के बीच करीब 20 किमी लंबे हिस्से में 10.97 किमी का पशु अंडरपास बनाया गया है ताकि वन्यजीवों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के हो सके। इसमें एशिया के सबसे बड़े वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर में से एक भी शामिल है जिसकी औसत ऊंचाई 6 से 7 मीटर रखी गई है ताकि बड़े से बड़े जानवर भी आसानी से गुजर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश तेजी से प्रगति कर रहा है और एक समय वीरान रहने वाले गांव अब फिर से बसने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।कहा कि हाल ही में दिल्ली मेट्रो का विस्तार व नमो भारत रेलसेवा देश को समर्पित की गई थी और अब देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का शुभारंभ इसी विकास यात्रा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में देश में बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होना भारत की नई शक्ति को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि प्लास्टिक की बोतलें और कचरा देवभूमि की पवित्रता को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि तीर्थ स्थलों और धार्मिक स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने आगामी हरिद्वार कुंभ मेले का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे दिव्य, भव्य और स्वच्छ बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।सामाजिक मुद्दों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होना चाहिए और यह संविधान की भावना के अनुरूप है। उत्तराखंड ने इस दिशा में पहल कर देश को एक नई राह दिखाई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सामाजिक न्याय के लक्ष्य के साथ हर गरीब और वंचित तक समान अवसर और विकास पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। सरकार उसी भावना के साथ सामाजिक न्याय को आगे बढ़ा रही है और विकास को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आगामी चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग और अन्य देव स्थलों को नमन किया। उन्होंने डाट काली माता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि इसी आशीर्वाद से बड़े प्रोजेक्ट सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और यह एक्सप्रेसवे राज्य के विकास में एक नया अध्याय जोड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड के विकास का दशक साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

उन्होंने यह भी कहा कि यह एक्सप्रेसवे केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसे क्षेत्रों को भी नई कनेक्टिविटी देगा, जिससे पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।

सम्बोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे ज्योतिष में हाथ की रेखाएं भविष्य बताती हैं, वैसे ही किसी देश की “भाग्य रेखाएं” उसकी सड़कें, हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, एयरवे और जलमार्ग होते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने इन्हीं भाग्य रेखाओं को मजबूत किया है, ताकि देश विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Inauguration of Delhi-Dehradun Expressway Prime Minister Narendra Modi Prime Minister Narendra Modi Inaugurates Delhi-Dehradun Expressway; States That the Country Is Progressing Rapidly Today uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन देहरादून न्यूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के बेमिसाल 11 साल

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More