प्रधानमंत्री के नेतृत्व को विश्व के राष्ट्राध्यक्षों ने स्वीकार किया है कि जी-20 के आयोजन से विश्व में भारत का मान बढ़ा- सतपाल महाराज    

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के राष्ट्राध्यक्षों ने एक स्वर से स्वीकार किया कि जी-20 के आयोजन से विश्व में भारत का मान बढ़ा है। जी-20 के कई आयोजन उत्तराखंड में भी हुए। जब वह वहां आये तो हमारी संस्कृति, कला और वाद्य यंत्रों के साथ-साथ हमारी शिल्प कला से भी बड़े प्रभावित हुए। यह बात उत्तराखंड के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश जिला रीवा के बंधन पैलेस स्थित डभौर में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। 

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

इससे पूर्व उन्होंने रीवा रियासत किले में स्थित महामृत्युजंय मंदिर में पहुंच कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की। डभौर में विशाल जनसभा को करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रीवा रियासत से मेरा गहरा नाता है। यदि हम मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा को उत्तराखंड आते हैं। दोनों प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। महाराज ने कहा कि प्रदेश और देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की सरकारों का होना नितांत आवश्यक है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। मध्य प्रदेश में भी विकास की गंगा अनवरत बहती रहे इसके लिए भाजपा का सत्ता में आना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह, रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह, युवा भाजपा नेता सुयश रावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Madhy pradesh news Prime Minister's leadership has been accepted by the heads of state of the world and the organization of G-20 increased India's prestige in the world - Satpal Maharaj Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More