देहरादून। सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी आयुर्वेद विभाग नरेन्द्रनगर की प्रधान सहायक को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर किया है। आरोपी वर्ष 2023 से फरार चल रही थी।
नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि अमित कुमार निवासी ऋषिकेश ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल के खिलाफ वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था। अमित ने शिकायत में आरोप लगाया था कि रविकांता ने सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 26.55 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि उसे सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र भी दिया गया था। उसे इसका पता सचिवालय जाने के बाद लगा। मामले में केस दर्ज कर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद से आरोपी महिला फरार चल रही थी। रविवार को पुलिस ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर ई, सारथी वेडिंग प्वाइंट के पीछे अलकनंदा एन्क्लेव, जोगीवाला, दून को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। उस पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में तीन केस दर्ज हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]