निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत पांच महिलाएं घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां से गदरपुर की ओर जा रही निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच महिलाओं को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां तीन महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी ने मामले की जानकारी ली। इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे एक निजी स्कूल की बस (यूके06पीए-1112) रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर से नीचे उतरकर बस ने पहले केले के ठेले उसके बाद दो बाइकों को टक्कर मारी और फिर एलायंस काॅलोनी के सामने सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ीं महिलाओं को टक्कर मार दी। इससे पिपलिया नंबर एक पोस्ट प्रेमनगर थाना गदरपुर निवासी मीनू उम्र 50 वर्ष पत्नी स्वर्गीय बबलू मिस्त्री, तानिया पुत्री आनंद, पारुल पत्नी रमेश, कविता पत्नी संजय, विसाखा पत्नी विशाल और रोमंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। तीन महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया। हादसे के बाद कोतवाल धीरेंद्र कुमार व ट्रांजिट कैंप के इंस्पेक्टर भारत सिंह मय पुलिस बल के दुर्घटनास्थल पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया है। चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, सीओ सिटी निहारिका तोमर के साथ अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत एलायंस कालोनी के तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और घायल महिलाओं का हाल जाना। मृतका मीनू के देवर नारायण मिस्त्री ने पुलिस को तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। बताते चलें कि मृतका मीनू के तीन बच्चे हैं। पति बबलू की चार महीने पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। जो अस्पताल में भर्ती है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती चालक को जेल भेजा जाएगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news five injured in collision with private school bus five women injured one dead One woman killed Private school bus hits women standing on the roadside rudrapur news Udhamsingh Nagar News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More