सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में तीन अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा, आशीष त्रिपाठी बने अपर निदेशक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पिछले लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे तीन अधिकारियों को सरकार ने नए साल से पहले पदोन्नति का तोहफा दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड शासन ने सूचना विभाग में 3 अधिकारियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया है। विभाग में इन तीनों ही अधिकारियों को प्रमोशन का इंतजार था। ऐसे में शासन ने साल 2023 की शुरुआत से ठीक पहले इन तीनों अधिकारियों के प्रमोशन का आदेश किया है। आदेश के अनुसार संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी को अपर निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई है। उपनिदेशक डॉ नितिन उपाध्याय अब संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति पा चुके हैं। इसी तरह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एलपी भट्ट को सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति मिली है। ये पदोन्नतियां एक जनवरी से लागू होंगी। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में इन तीनों अधिकारियों को मिली पदोन्नतियों के बाद जिम्मेदारियों में भी जल्द बदलाव होगा। उधर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ashish Tripathi became Additional Director dehradun news Promotion gift to three officers in Information and Public Relations Department Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  पं नारायण दत्त तिवारी जी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More