सत्य निकेतन हादसे के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, DU प्रशासन और MCD का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया। 
 
इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगो ने कहा कि विगत 6 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के पास सत्य निकेतन क्षेत्र में निजी छात्रावास की पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने से छह छात्रों व एक आम नागरिक के मारे जाने की खबर मिली थी, जिसमें अभी कई अन्य लोगों का इलाज जारी है। दिल्ली विश्वविद्यालय में लगभग 7 लाख छात्र पढ़ते हैं जिनमें से आधे से ज्यादा अन्य राज्यों से यहां पढ़ने आते हैं।इनके रहने केलिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रावास में मात्र 7000 से 8000 छात्रों हेतु ही व्यवस्था है। ऐसे में छात्र बाहर निजी छात्रावास या पीजी में खराब इंतजामों में महंगे में रहने पर मजबूर हैं।
 
पूर्व में छात्रों द्वारा छात्रावास की मांग उठाई जाने के बावजूद उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम दिल्ली सरकार द्वारा इन छात्रावास बिल्डिंग काकभी कोई निरीक्षण नहीं किया गया या निरीक्षण के बावजूद खस्ताहाल बिल्डिंग को चलने दिया। जिससे स्पष्ट है कि यह कोई दुर्घटना के कारण हुई मौत नहीं है बल्कि व्यवस्था द्वारा कीगई संस्थानिक हत्या है। इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन व दिल्ली नगर निगम, दिल्ली सरकार पूर्णतया जिम्मेदार है।
 
वक्ताओं ने एक स्वर में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली सरकार का पुरजोर विरोध किया। यह मांग की गई की दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह को बर्खास्त किया जाए। दिल्ली विश्वविद्यालय सहित देश भर के सभी विश्वविद्यालय में छात्रावासों का समुचित इंतजाम किया जाए। सत्य निकेतन की घटना में मारे गए छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए। दिल्ली सहित देश के सभी विश्वविद्यालयों के हॉस्टल और पीजी का निरीक्षण किया जाए।
 
सभा व पुतला दहन में परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) के साथ भीम आर्मी, मूल निवासी संघ, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, भाकपा-माले, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, सामाजिक न्याय मंच और अम्बेडकर मिशन के कार्यकर्ता शामिल रहे।
 
 
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report burning of DU administration and MCD effigies Devbhoomi News DU प्रशासन और MCD का पुतला दहन Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad protest demonstration Protest in Haldwani against the Satya Niketan incident; effigies of the DU administration and MCD burned Satya Niketan incident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज विरोध में प्रदर्शन सत्य निकेतन हादसा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुधवार (आज) आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करते हुए विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन, जनकल्याण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए अधिकारीयों को निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार (आज) हल्द्वानी पहुँचे। इस दौरान एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने वहाँ उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं। उन्होंने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा […]

Read More
उत्तराखण्ड

सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुप्रीम सुनवाई, अब 17 सितंबर का इंतजार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच हैं संवाददाता  हल्द्वानी।बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में शीर्ष अदालत में बुधवार (आज) होने वाली सुनवाई अब संभावित तारीख 17 सितंबर 2026 के लिए सुरक्षित कर दी गईं है। इस बीच जहां सुबह से बनभूलपुरा में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, वहीं पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अब […]

Read More