विधायकों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से हल किया जाए –  मुख्यमंत्री   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश के पांच विधानसभा क्षेत्रों थराली,कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग से जुड़ी मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए और दूरस्थ इलाकों में इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया विधायकों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से हल किया जाए। जिन योजनाओं का समाधान शीघ्र संभव है,उनमें अनावश्यक देरी न हो।साथ ही विकास कार्यों में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जन समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान हो सके।स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने के साथ हेली एंबुलेंस सेवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्तावों को विभागों के बीच समय पर स्थानांतरित करने और लंबित मामलों को जल्द निपटाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग में लंबित प्रकरणों की अलग से समीक्षा की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

इसके अलावा मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए कि मानसून से पहले संभावित चुनौतियों, खासकर बाढ़ नियंत्रण कार्यों की व्यापक समीक्षा की जाए।आगामी चारधामयात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: . प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से करें हल dehradun news Public issues raised by MLAs Public issues raised by MLAs must be resolved seriously and on a priority basis — Chief Minister Resolve seriously and on a priority basis uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज विधायकों द्वारा उठाई गई जन समस्याएं

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More