लम्बे समय से एक ही कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ स्थान परिवर्तन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्तमान में चल रही तबादला प्रक्रिया के तहत यहां जिले में तीन वर्षों से एक ही कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है, जिसका उद्देश्य राजकीय कार्यों के सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपादन को सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

इं. गणेश दत्त जोशी, सहायक अभियंता – विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार से स्थानांतरित होकर अब बीएचईएल, रानीपुर क्षेत्र में सेवाएं देंगे। इं. कीर्ति वर्धन नेगी, सहायक अभियंता – बीएचईएल, रानीपुर से स्थानांतरित होकर अब विधानसभा हरिद्वार क्षेत्र में कार्य करेंगे। इं. जितेन्द्र पंवार, अपर सहायक अभियंता – बीएचईएल, रानीपुर से स्थानांतरित होकर अब हरिद्वार ग्रामीण (एनएच-78 का बायां क्षेत्र औरकनखल) में कार्यभार संभालेंगे। बबिता, वरिष्ठ सहायक – विधानसभा हरिद्वार से जुड़े शिविर सहायक कार्य से स्थानांतरित होकर अब ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र (सहायक अभियंता-VI) के अधीन कार्य करेंगी। सौरम सैनी, कनिष्ठ सहायक – ज्वालापुर क्षेत्र से स्थानांतरित होकर अब विधानसभा हरिद्वार (सहायक अभियंता-III) से जुड़े शिविर सहायक कार्य का निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी। जिला प्रशासन की मंशा है कि राजकीय कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता बनी रहे तथा जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Officers and employees of the Public Works Department working in the same field for a long time Officers and employees of the Public Works Department working in the same field for a long time have been transferred Transfer news Transfer of officers and employees working in the same field for a long time uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज लम्बे समय से एक ही कार्यक्षेत्र में कार्यरत लम्बे समय से एक ही क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी का स्थानांतरण लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्थानांतरण न्यूज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More