पुष्पांजलि के डायरेक्टर राजपाल वालिया को एसटीएफ ने किया नैनीताल से गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/नैनीताल।  विगत कई समय से गिरफ्तारी से बचने को फिल्मी पैंतरे अपना कर पुलिस एवं अन्य एजेंसियों को गच्चा दे रहे पुष्पांजलि के डायरेक्टर राजपाल वालिया को आखिरकार उत्तराखंड एसटीएफ ने नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है। अब एसएसपी एसटीएफ के चक्रव्यूह में पुष्पांजलि का राज कैद हो गया है। दीपक मित्तल व राजपाल वालिया ही पुष्पांजली प्रोजेक्ट्स धोखाधड़ी के मुख्य सूत्रधार माने जाते हैं।

शातिर व इनामी अपराधियों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा एक और कामयाबी हासिल की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा खतरनाक, शातिर व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु तैयार चक्रव्यूह में ऐसे अपराधियों का बचना अब नामुमकिन सा हो गया है। उनके द्वारा ईनामी शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु तैयार व्यूह रचना में अब तक 48 शातिर व खतरनाक इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी एसटीएफ द्वारा की जा चुकी है। इसी क्रम में आज एसटीएफ की टीम द्वारा बहुचर्चित पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के शातिर इनामी अपराधी राजपाल वालिया की नैनीताल से गिरफ्तारी की गई है। वह काफी समय से पुलिस व अन्य एजेंसियों की गिरफ्तारी से बच रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा हाल ही में 25000 रुपए इनाम की घोषणा की गई थी ।

यह भी पढ़ें 👉  उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जनपद देहरादून में पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के अंतर्गत फ्लैटों में निवेश करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामलों में दीपक मित्तल, राखी मित्तल एवं राजपाल बलिया आदि के विरुद्ध थाना डालनवाला पर कई मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। इन मामलों में मित्तल दंपति के साथ-साथ पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के डायरेक्टर राजपाल वालिया की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियों द्वारा काफी प्रयास किया जा रहे थे, परंतु राजपाल वालिया द्वारा लगातार अपने ठिकाने बदलते रहने एवं कोई भी फोन का इस्तेमाल नहीं करने के कारण उसकी गिरफ्तारी सभी के लिए चुनौती बनी हुई थी। इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी हेतु एक ठोस रणनीति तैयार करते हुए राजपाल वालिया के आने जाने वाले सभी संभावित स्थानों पर सतर्क दृष्टि एवं उसके नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु एसटीएफ टीम को विगत काफी समय से मुस्तैद किया गया था, साथ ही इस इनामी अपराधी की जानकारी हेतु मैन्युअल सूचना एकत्रित करने के लिए खबरियों को सचेत कर लगाया गया था । जिस पर 29 सितंबर.23 की रात्रि में एसटीएफ को सूचना मिली कि राजपाल वालिया अपनी पत्नी शेफाली वालिया की जमानत के संबंध में नैनीताल आया हुआ है। जिस पर एसटीएफ की एक टीम द्वारा नेनीताल में दबिश देकर राजपाल वालिया की गिरफ्तारी की गई है। ज्ञात हो कि अभी कुछ दिवस पूर्व ई.डी. द्वारा पुष्पांजलि प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है एवम जिला स्तर पर उसकी जमानत खारिज हो गई है। पूछताछ में राजपाल बलिया द्वारा बताया गया कि वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने किसी रिश्तेदार को किसी प्रकार से कोई फोन नहीं करता था। यदि किसी से संपर्क करना हो तो किसी का भी फोन मांग कर संपर्क कर लेता था और हर दूसरे दिन अपना ठिकाना हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि अन्य राज्यों में बदल देता था। अभियुक्त राजपाल वालिया पुत्र स्व0 छुट्टन लाल निवासी बी-48 रेसकोर्स थाना डालनवाला, देहरादून के खिलाफ गैंगस्टर, धोखाधड़ी समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

वालिया की गिरफ्तारी में एसटीएफ की टीम में निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र भारती, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रवि पंत, कादर खान, दीपक चन्दोला के साथ कुमाऊं की एसटीएफ टीम शामिल थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news nainital news Pushpanjali director Rajpal Walia arrested by STF from Nainital STF news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More