सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रख स्कूटी पर पिस्टल लहराना तीन युवकों को भारी, पुलिस ने लिया हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर में पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रख स्कूटी पर पिस्टल लहराना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवकों को सबक सिखाया।

चांदमारी क्षेत्र में स्कूटी सवार तीन युवक पिस्टल लहराते हुए नजर आए, जिसकी सूचना मिलते ही काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्कूटी को रोककर युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि यह युवक असली नहीं, बल्कि खिलौना पिस्टल लेकर भ्रमण कर रहे थे। हालांकि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हथियार जैसी वस्तु का प्रदर्शन करने पर इसे पुलिस ने गंभीरता से लिया और युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

नैनीताल पुलिस ने इस घटना के माध्यम से आमजन को चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अनुशासनहीन या भ्रामक आचरण करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Ignoring the security arrangements police took them into custody three youths were waving pistol on scooty uttarakhand news waving pistol on scooty cost three youths heavily उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रख स्कूटी पर पिस्टल लहरा रहे थे तीन युवक हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More