गुणवत्ता सुनिश्चित को उत्तराखण्ड में बनने वाली सभी दवाओं व उनके कच्चे माल की जांच के साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाली दवा की होगी सैंपलिंग 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राज्य में बनने वाली सभी दवाओं व उनके कच्चे माल (एपीआई: सक्रिय फार्मास्युटिकल घटक) की जांच जरूरी कर दी गई है। साथ ही दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में आने वाली हर दवा की भी सैंपलिंग होगी। 

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने सोमवार को ये जानकारी दी। दून स्थित कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

अपर आयुक्त ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। इसी के तहत दवाओं और एपीआई की जांच कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी दवा निर्माता कंपनियों और एपीआई की सप्लायर फर्मों के साथ मेडिकल स्टोरों को भी आदेश दे दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि तमिलनाडु की में बनी कोल्ड्रिफ या अन्य किसी दवाई की आपूर्ति उत्तराखंड में नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में दूसरे राज्य से आपूर्ति की गई दवाओं की सूची मांगी है। सूची के आधार पर ही दवाओं की जांच की जाएगी। बीते दो दिन में 78 दवाओं के सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं।इसके तहत सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों, मेडिकल स्टोरों और दवा फैक्ट्रियों में भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: all the medicines manufactured in Uttarakhand and their raw materials will be tested along with sampling of medicines coming from other states dehradun news medicines and APIs manufactured in Uttarakhand sampling of medicines coming from other states will be done To ensure quality uttarakhand news will be tested to ensure quality उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड में निर्मित दवा व एपीआई गुणवत्ता सुनिश्चित को होगी जांच दूसरे राज्यों से आने वाली दवा की होगी सैंपलिंग देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More