16 सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश का दौर, कई जिलों में येलो अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज

शुक्रवार 11 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। शनिवार 12 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।

रविवार 13 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। सोमवार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। इस दिन भी येलो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  08 से 09 सितंबर तक भारी/यात्री वाहनों हेतु अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं क्वारब बाईपास मार्ग पर लागू रहेगा डायवर्जन प्लान 

मंगलवार 15 और बुधवार 16 सितंबर को भी प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 16 सितंबर तक बारिश dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Rain spell in Uttarakhand until September 16; 'Yellow Alert' for several districts; Uttarakhand News Rain until September 16 Uttarakhand Weather Weather news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड मौसम देहरादून न्यूज मौसम समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  ने गुरुवार को नैनीताल जिले के दौरे के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में किया युवाओं से सीधा संवाद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान करियर, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर युवाओं ने सवाल किए और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राहुल गांधी पर नितिन नवीन की अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक एवं अमर्यादित बयान के विरोध में आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्द्वानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन […]

Read More