चरस की तस्करी कर राजू निकला तो था कमाने, अब पहुंच गया जेलखाने  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″ के अंतर्गत नशीले पदार्थों की तस्करी के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशों के क्रम में काठगोदाम थाना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है। 

थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार विगत दिवस पुलिस टीम स्टेडियम गौलापार के पास चैकिंग कर रही थी, तभी एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा, जो कि पुलिस टीम को देखकर रूक गया। बाद में वापस मुङकर चलने लगा, शक होने पर उपनिरीक्षक फिरोज आलम द्वारा इस व्यक्ति को स्टेडियम के पास रोकर हाथ में पकड़े थैले के बारे में पूछने पर कहने लगा इसमें धूप बत्ती है। शक होने पर थैले को खोलकर चैक करने पर कुल 132 रॉड, प्रत्येक राड को अलग-अलग पन्नी से धुप बत्तीनुमा पैक किया गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक टूट गया तथा बताया कि लालच में आकर मुनाफे के चक्कर में मैंने यह चरस सस्ते दामों में खरीद ली थी। जिसे आज महगें दामों में बेचने जा रहा था। उसने बताया कि उसका नाम राजू साह पुत्र स्व० गंगदेव साह है। वह ग्राम पोखरिया राय पो० व थाना चनपटिया जिला बेतिया बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने राजू शाह को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में फिरोज आलम प्रभारी चौकी मल्ला थाना (काठगोदाम), हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह (एसओजी) कांस्टेबल अशोक रावत (एसओजी) चन्दर सांमत (काठगोदाम ) शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Raju went out to earn by smuggling charas reached jail Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More