अवैध वसूली के आरोपों की जांच करने पहुंची खाद्य पूर्ति निरीक्षक के साथ राशन डीलर ने की हाथापाई 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां ग्रामीणों को राशन न देकर केवल पर्ची थमाने और ई-केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों की जांच करने पहुंची खाद्य पूर्ति निरीक्षक के साथ राशन डीलर के बीच हाथापाई हुई।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले के लक्सर की राशन डीलर सुषमा के खिलाफ शिकायतें मिली थीं कि वह उपभोक्ताओं को निर्धारित राशन देने के बजाय केवल पर्ची देती है और रजिस्टर पर अंगूठा लगवा लेती है। इसके अलावा ई-केवाईसी के नाम पर प्रति कार्ड ₹10 की अवैध वसूली के भी आरोप लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

 

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए खाद्य पूर्ति निरीक्षक बबीता जांच के लिए सुषमा की लक्सर स्थित दुकान पर पहुंचीं। आरोप है कि निरीक्षक को अकेला पाकर डीलर ने अपने समर्थकों को बुलाया और उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर निरीक्षक ने दुकान को ताला लगाकर मौके से लौटना पड़ा। घटना के दौरान कुछ मीडिया कर्मी भी वहां मौजूद थे और उन्होंने पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड किया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

पूर्ति निरीक्षक के अनुसार जांच में यह सामने आया कि ग्रामीणों को राशन न देकर पर्ची दी जा रही थी और रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर व अंगूठे लगवाए जा रहे थे। वहीं, डीलर सुषमा ने निरीक्षक पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और कमीशनखोरी के आरोप भी लगाए, जिन्हें निरीक्षक ने पूरी तरह निराधार बताया।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

 

बबीता ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A ration dealer assaulted a food supply inspector who had arrived to investigate allegations of illegal extortion crime news Food supply inspector assaulted by ration dealer during investigation into illegal extortion allegations haridwar news uttarakhand news अवैध वसूली के आरोपों की जांच करने पहुंची खाद्य पूर्ति निरीक्षक उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज राशन डीलर ने की खाद्य पूर्ति निरीक्षक के साथ हाथापाई हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More