काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 90 में कलसिया नाले पर स्थित पुराने पुल का होगा पुनर्निर्माण  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 90 में कलसिया नाले पर स्थित पुराने पुल का पुनः निर्माण किया जाना है, अधीक्षण अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड हल्द्वानी की आख्यानुसार पुल के एबटमैंट में स्काउरिंग के कारण एबटमैंट के नींव के पत्थर निकलने लग गये है। उन्होने कहा कि यह राजमार्ग सम्पूर्ण कुमायूॅ को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है जिस कारण काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के पुनः निर्माण के कार्य को सुचारू रूप से सम्पादित कराये जाने हेतु पुराने पुल को डिस्मेन्टल किया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 27 फरवरी (रविवार) से राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 90 में कलसिया नाले पर स्थित पुराने पुल का पुनः निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। उन्होेने कहा कि काठगोदाम स्थित कलसिया पुल (पुराने पुल) के डिस्मेन्टल के समय राजमार्ग पर स्थित द्वितीय पुल से यातायात सुचारू रूप से संचालित किये जाने की व्यवस्था हेतु अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये है। उन्होेने कहा कि हल्द्वानी पुल के दोनों ओर पर्याप्त दूरी पर नोटिस बोर्ड के माध्यम से पुल निर्माण की सूचना प्रदर्शित किया जाये साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस विभाग के अतिरिक्त लोनिवि के अधिकारी एवं कार्मिक निर्धारित परिधान में उपस्थित रहें तथा यात्रियों का मार्ग निर्देशन भी करें। उन्होेने कहा कि मार्ग में दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड रेडियम युक्त पर्याप्त संकेतक यथावश्यक स्थानों पर स्थापित किये जायें तथा मार्ग में कार्य करते समय समस्त सुरक्षा मानक (कार्य करने वाले मजदूरों, अभियन्ताओं एवं यात्रियों का भी) ध्यान रखा जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। उन्होेने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत निर्गत दिशा-निर्देशों का कडा़ई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्य सम्पादित कराया जाये। उन्होने अधीक्षण अभियंता लोनिवि हल्द्वानी को प्रत्येक दशा में यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है तांकि प्रतिबन्धित अवधि में मार्ग पर यातायात सुचारू से संचालित हो सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More