नैनीताल बैंक लिमिटेड में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है। मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में मौजूद बैंक की शाखाओं में होगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2023 है. ऑनलाइन आईबीपीएस के इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/nblmtjul23/ पर जाकर करना है। अधिक जानकारी के लिए नैनीताल बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर 60 और क्लर्क के पद पर 50 वैकेंसी है। इन पदों के लिए उम्र सीमा की बात करें तो मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क पद के लिए आयु 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

आवेदन शुल्क
मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है. जबकि क्लर्क पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है. आवेदन ऑनलाइन मोड में पेमेंट करना है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

जरूरी शैक्षिक योग्यता
मैनेजमेंट ट्रेनी– कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को बैंकिंग/फाइनेंशियल/इंस्टीट्यूशन/एनबीएफसी में कम से कम एक से दो साल काम का अनुभव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

क्लर्क–फुल टाइम ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की जानकारी भी जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों को बैंकिंग/फाइनेंशियल/इंस्टीट्यूशन/एनबीएफसी में एक से दो साल काम का अनुभव होना चाहिए।

वेतन–
मैनेजमेंट ट्रेनी–40,000 रुपये प्रति माह।
क्लर्क–9900-1000/1-20900-1230/3-24590-1490/4-30550-1730/7-
42600-3270/1-45930-1990/1-47920 का पे स्केल और बेसिक पे का स्पेशल अलाउंस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Recruitment for the posts of Management Trainee and Clerk in Nainital Bank Limited Recruitment in Nainital Bank Limited Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More