प्रदेश के युवाओं को जल्द रोजगार हेतु आईबीपीएस के माध्यम से  सहकारी बैंको में शीघ्र होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश के सहकारी बैंकों में लंबे समय से खाली चल रहे पदों पर अब शीघ्र भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भर्ती प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (आईबीपीएस) के माध्यम से यह प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए और भर्ती विज्ञापन शीघ्र जारी किया जाए। 

राज्य के सहकारी विभाग के अधीन जिला सहकारी बैंकों और राज्य सहकारी बैंक में कुल 177 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसमें वरिष्ठ शाखा प्रबंधक (वर्ग-1) के 8, कनिष्ठ शाखा प्रबंधक (वर्ग-2) के 65 और लिपिक/कैशियर (वर्ग-3) के 104 पद शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित संस्था आईबीपीएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो देशभर में राष्ट्रीयकृत बैंकों की भर्ती प्रक्रिया का संचालन करती है।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

डॉ. रावत ने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने सहकारी बैंकों में भी आईबीपीएस के माध्यम से चयन प्रक्रिया को अपनाया है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी भेदभाव के रोजगार का अवसर मिल सके। इससे पूर्व भी राज्य में दो सफल पारदर्शी भर्तियां इसी संस्था के माध्यम से कराई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती का मुख्य उद्देश्य सहकारी बैंकों में रिक्तियों को भरकर उनकी कार्यक्षमता में इजाफा करना है। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश सहकारी बैंक लाभ की स्थिति में हैं और एनपीए की दर में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। बैंकिंग सेवाओं का दायरा तेजी से बढ़ा है, प्रदेश में कई नए एटीएम लगाए गए हैं, चारधाम यात्रा मार्ग और पर्यटक स्थलों पर मोबाइल एटीएम वैन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी अब सहकारी बैंकों में उपलब्ध हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

सहकारिता मंत्री ने यह भी कहा कि सहकारी बैंकिंग को ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक सशक्त बनाया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को सरल दरों पर ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाएं मिल सकें।विभिन्न सहकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में इन बैंकों की भूमिका अहम है और इस भर्ती के जरिए इन सेवाओं को और अधिक विस्तार मिलेगा। डॉ. रावत ने उम्मीद जताई कि यह भर्ती न केवल युवाओं के लिए रोजगार का अवसर होगी बल्कि सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत, आधुनिक और भरोसेमंद बनाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Recruitment process will soon start in cooperative banks through IBPS for providing employment to the youth of the state uttarakhand news आईबीपीएस के माध्यम से उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज प्रदेश के युवाओं को जल्द रोजगार सहकारी बैंको में शीघ्र होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More