सावित्री बाई फुले को याद कर दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


लालकुआं। सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस के अवसर पर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, प्रगतिशील युवा संगठन, सर्व श्रमिक निर्माण कर्मकार संगठन, प्रगतिशील भोजन माता संगठन, इंकलाबी मजदूर केंद्र एवं अंबेडकरवादी सेवा समिति आदि जनसंगठनों ने अंबेडकर भवन संजय नगर में सभा का आयोजन किया। सभा की शुरुआत में सावित्रीबाई फुले अमर रहे, सावित्रीबाई फूले को याद करेंगे जुल्म नहीं बर्दाश्त करेंगे, सावित्रीबाई फूले तुम जिंदा हो हम सबके अरमानों में आदि नारों के बाद क्रांतिकारी गीत गाकर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर कार के पेड़ से टकराने से कार सवार एक युवक की मौत के साथ दो गंभीर घायल 

सभा में सावित्रीबाई फुले के जीवन पर तमाम वक्ताओं ने  बात रखते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले एक महान समाज सुधारक रही, जिनका पूरा जीवन एक योद्धा का जीवन रहा और स्त्रियों की अशिक्षा धार्मिक कुरीतियों के खिलाफ तीखा संघर्ष किया। आज उनके जन्मदिवस के इतने सालों के गुजर जाने के बाद भी महिलाओं की समस्याओं को देखें तो पाते हैं कि जो लड़ाई सावित्री बाई फुले ने शुरू की थी वह अभी तक अपने मुकाम तक नहीं पहुंची है। आज भी महिलाएं तमाम तरीकों से शोषित उत्पीड़ित है। आज भी वह बराबरी की जगह दोयम दर्जे की जिंदगी जी रहे हैं। आज भी महिला हिंसा, यौन उत्पीड़न, बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध बढ़ रहे हैं। निश्चित तौर पर सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष को समाज में जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत के साथ उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। पुरुष प्रधान सोच, सामंती सोच के खिलाफ संघर्ष के साथ एक स्वस्थ समाज, समाजवादी समाज बनाने की जरूरत है। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में रमेश, बाबू भाई, हेमंत, बिंदु गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, शमशेर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर कार के पेड़ से टकराने से कार सवार एक युवक की मौत के साथ दो गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार के पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।    प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा […]

Read More
उत्तराखण्ड

होमस्टे के मालिक और कर्मचारियों पर विदेशी पर्यटकों से मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। यहां पर्यटन स्थल चोपता के एक होमस्टे में ठहरे विदेशी पर्यटकों ने होमस्टे के मालिक और कर्मचारियों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार कुछ विदेशी पर्यटक पिछले चार दिनों से रूद्रप्रयाग के चोपता स्थित एक बंकर हाउस […]

Read More
उत्तराखण्ड

गढ़वाल मण्डल विकास निगम शीतकालीन यात्राकाल में पर्यटकों को होटलों में आवासीय दरों में देगा छूट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि० के विभिन्न होटलों में शीतकालीन यात्रा काल अवधि में पर्यटकों को वर्तमान आवासीय दरों में छूट देगा। शीतकालीन चार धाम यात्रा डेस्टिनेशन अंतर्गत उत्तरकाशी जिले की खरसाली गांव में यमनोत्री धाम की पूजा, भागीरथी के निकट बसे मुखवा गांव में गंगोत्री […]

Read More