स्टेशन मास्टर के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोर के कब्जे से जेवरात एंंव नगदी की बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे कालोनी निवासी स्टेशन मास्टर के मकान से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने आज पर्दाफाश कर दिया पुलिस ने चोरी किए हुए शत-प्रतिशत माल सहित शातिर एक चोर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से वादी के घर से चोरी किए हुए जेवरात एंंव नगदी आदि समान को बरामद किया हैं अभियुक्त पर पूर्व से भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को न्यायलय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।

मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने बताया कि विगत 14 से 16 अक्टूबर कि रात्रि में पीड़ित अंकुर कुमार स्टेशन मास्टर निवासी रेलवे कालोनी के मकान में चोरी की घटना हुई थी जिसमें सोने चांदी के जेवरात सहित 10 हजार रुपये नगदी तथा अन्य सामन चोरी करने के बात प्रकाश में आई थी तहरीर के आधार पर लालकुआं कोतवाली पर संबंधित धाराओं में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद से पुलिस इस प्रकरण की जांच में लगी थी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों कि जांच की जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस ने बंगाली कालोनी निवासी एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की गई तो चोर ने उक्त घटना को ताला तोड़कर अंजाम देना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी हुए निकाँन कंपनी का कैमरा, एक मोबाईल,सफेद धातु कि दो चरण पादूका ,एक कछुआ, दो सिक्के, एक अंगुठी, चार बिछूआ नग, दो काले मोती जड़ित पायल तथा 2200 नगद समेत अन्य माल बरामद किया। साथ ही बताया कि पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम विकास शर्मा पुत्र नरेश शर्मा निवासी बंगाली कालोनी लालकुआ का बताया है। चोर ने पुलिस को पुछताछ में यह भी बताया कि उसने मई के महीने में स्टेट बैंक के सामने जनसेवा केन्द्र से एक लैपटॉप व बायोमेट्रिक मशीन तथा नगदी की चोरी कि थी। चोरी किये पैसे उसने खर्च कर दिये पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जनसेवा केन्द्र से चोरी हुआ लेनोवो कम्पनी लैपटॉप भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे चोरी के दर्ज हैं यह शातिर किस्म का चोर है। फिलहाल पुलिस ने इसे न्यायलय के समक्ष पेश किया है जहां से इसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने चोरी के खुलासे पर लालकुआ पुलिस को 5 हजार रुपये नगर पुरस्कार देने कि घोषणा की है।वही पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक डी.आर.वर्मा, बरिष्ठ उपनिरीक्षक बंलवत सिंह कम्बोज, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा, उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह,कांस्टेबल किशोर रोतेला, कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news nainital news Revealing the theft at the station master's house the police recovered jewelery and cash from the thief's possession Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More