गोदाम निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर ट्रांसपोर्टरों के हंगामे के बाद आरएफसी ने रुकवाया निर्माण, दिए जांच के आदेश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। महात्मा गांधी स्कूल के पास राज्य खाद्य निगम के बेस गोदाम निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए बेस गोदाम के ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा काटा। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक हरवीर सिंह ने कार्य को रुकवाते हुए कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि आरएफसी गोदाम के पुनर्निर्माण कार्य में शांतिपुरी का घटिया रेता, मिट्टी युक्त आरबीएम प्रयोग करने का प्रयोग किया जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन देखते हुए ठेकेदार मौके से खिसक गया।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का गांधी स्कूल के पास बेस गोदाम है। पिछले कई सालों से जर्जर हो चुके गोदाम के पुनर्निर्माण के लिए शासन से 80 लाख का बजट जारी हुआ था, लेकिन पुनर्निर्माण निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल कराए जाने के बाद विभाग और ठेकेदार के ऊपर सवाल खड़े होने लगे हैं। बुधवार को बेस गोदाम से खाद्यान्न ले जाने वाले ठेकेदारों ने घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने बनाई गई बाउंड्रीवाल को दिखाते हुए कहा कि अभी से बाउंड्री वाल की रेत निकल रही है। इस दौरान ठेकेदार से ट्रांसपोर्टरों की तीखी बहस हुई। हंगामा बढ़ता देख ठेकेदार निर्माण का काम बंद कर वहां से खिसक लिए। निरीक्षण के दौरान आरएफसी ने भी घटिया सामग्री प्रयोग होने की बात कही। उन्होंने तत्काल प्रभाव से काम रुकवा दिया। वहां पड़ी निर्माण सामग्री को तुरंत हटाने के निर्देश वरिष्ठ विपणन अधिकारी को दिए। मामले की जांच के लिए लोनिवि के ईई के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन करते हुए तीन दिन में इसकी रिपोर्ट देने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More