सितारगंज। सोने के बिस्किट बेचने का झांसा देकर हल्द्वानी और लालकुआं के दो कारोबारियों से 70 लाख रुपये की डकैती करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला समेत आठ लोग दोनों कारोबारियों को धोखे से सितारगंज बुलाकर लाठी-डंडों से पीटकर और उनकी रकम लूटकर भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ डकैती, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं क्षेत्र के ग्राम जग्गी बंगर निवासी शराब कारोबारी मोहित चौबे पुत्र पूरन चन्द्र चौबे और संदीप शर्मा पुत्र मुरारी लाल शर्मा निवासी तीन पानी हल्द्वानी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि बबली उर्फ किरन कौर तीन माह पहले उनके सम्पर्क में आई थी। बबली ने उन्हें बताया कि उसे कहीं से सोने के बिस्किट मिले हैं, जिसे वह सस्ते में दे सकती है। उसके झांसे में आकर दोनों लोग बीती 26 मार्च की दोपहर बबली के बताए घर ग्राम रसोइयापुर पहुंचे, जहां बबली के अलावा सात लोग मौजूद थे। सोने का एक छोटा टुकड़ा सुनार से चेक कराने के बाद के मोहित और संदीप 27 मार्च को दोबारा सितारगंज पहुंचे। मोहित के अनुसार, ग्राम रसोइयापुर के एक घर में बबली समेत आठ लोग उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर उनके बैग में रखे 70 लाख लूटकर फरार हो गए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]