लक्सर। देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की गयी। जिससे ट्रेन की कोच का शीशा टूट गया। वंदे भारत ट्रेन के ड्राइवर के द्वारा घटना की सूचना कंट्रोल रूम मुरादाबाद को दी गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ तत्काल मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपित सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून से लखनऊ जा रही ट्रेन संख्या 22546 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में लक्सर मुरादाबाद रेल खंड पर खड़ंजा कुतुबपुर गांव के पास ट्रेन के कोच संख्या सी -6 पर पत्थरबाजी की गयी। पत्थर लगने से ट्रेन के कोच का शीशा टूट गया। ड्राइवर द्वारा घटना की सूचना कंट्रोल रूम मुरादाबाद को दी गई। सूचना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लक्सर आरपीएफ इंस्पेक्टर रवि कुमार सिवाच, उप निरीक्षक श्री कृष्ण शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल विजेंदर सिंह, कांस्टेबल पुनीत तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपित सलमान निवासी खड़ंजा कुतुबपुर को गिरफ्तार कर लिया। लक्सर आरपीएफ निरीक्षक रवि कुमार सिवाच ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त शानमूंग वडिवाल एस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपित को पकड़ने के लिए दो टीमों को लगाया गया था। टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो, लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट। कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]