रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो कर्मियों से हथियारों के बल पर 7 लाख रुपये की लूट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बिलासपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो कर्मियों से हथियारों के बल पर करीब 7 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना के बाद पूरे रेलवे रूट पर हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर सिंह कॉलोनी निवासी जपनीत ऑटो में कार्यरत रितिक मंडल और साहिब सिंह बुधवार सुबह संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।दोनों ऑटोमोबाइल पार्ट्स की खरीद के लिए जा रहे थे और उनके पास लगभग 7 लाख रुपये नकद थे, जिसे उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से बेल्ट में छिपाकर रखा था। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति भी उसी कोच में सवार हुए और लगातार दोनों कर्मचारियों पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही ट्रेन उत्तर प्रदेश के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास धीमी हुई, बदमाशों ने अचानक दोनों को घेर लिया और तमंचा-पिस्टल की नोक पर रकम लूट ली और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की और फिर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ितों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

सूचना मिलने पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

इस घटना को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर आरपीएफ से मुलाकात की और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

आरपीएफ चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Two Employees Traveling from Rudrapur to Delhi Robbed of ₹7 Lakhs at Gunpoint Uttarakhand/Uttar Pradesh News उत्तराखण्ड/उत्तर प्रदेश न्यूज क्राइम न्यूज रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो ब्यक्ति हथियारों के बल पर 7 लाख रुपये की लूट

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More