सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, नगर निगम कार्यालय पर तालाबंदी कर किया विरोध प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम -हल्द्वानी नगर निगम के करीब 800 ठेका का सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए हैं। हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से सड़कों पर धरना प्रदर्शन के अलावा अधिकारियों को ज्ञापन देने का काम कर रहे थे लेकिन आखिरकार उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर कोतवाली क्षेत्र में ईंट भट्टे के पास बने तालाब में तैरता मिला एक युवक का शव   

संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि सफाई कर्मी को ₹15000 प्रति माह वेतन देने का मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी लेकिन नगर निगम के अधिकारी उन घोषणाओं को एक साल बाद ही पूरा नहीं कर पाए यहां तक कि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर उनको हटाने का काम कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि ठेका सफाई कर्मी पिछले कई सालों से कम मजदूरी पर काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको रोजाना ₹500 मानदेय देने की घोषणा की थी लेकिन वह घोषणा अब भी पूरी नहीं हुई इसके अलावा सफाई कर्मचारियों कि अपनी 9 सूत्री मांगे भी है जिसे सरकार आज तक पूरा नहीं किया ऐसे में अब सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान करते हुए हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय का तालाबंदी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news protested by locking the municipal office Safai karamcharis on indefinite strike Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों की शनिवार को […]

Read More
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने ग्राम प्रधान को किया पद से निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई हरिद्वार जिले के लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द उर्फ अकौढा मुकर्मतपुर की प्रधान बसंती देवी को पद से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें […]

Read More