बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की पत्नी सफिया मलिक बरेली से गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व व निर्देशन में एसओजी/हल्द्वानी पुलिस टीम ने धोखे, बेईमानी एवं जालसाजी से जमीन का सौदा करने के मामले में बनभूलपुरा हिंसा में शामिल अब्दुल मलिक की पत्नी सफिया मलिक को बरेली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2024 को वादी गणेश भट्ट सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी द्वारा कहा गया कि कम्पनी बाग बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल स्थित लीज भूखण्ड संख्या 368 रकवई 13बी03वि0 वाके की भूमि पर सफिया मलिक पत्नी अब्दुल मलिक, अब्दुल मलिक पुत्र स्व. अब्दुल रज्जाक, निवासी अब्दुला बिल्डिंग, लाईन नं. 08, हल्द्वानी सहित अन्य कुल 06 के विरूद्व षडयंत्र और कूटरचंना करते हुए मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग करते हुए भूमि पर अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण, अवैध हस्तान्तरण करने का कार्य करने तथा उक्त के साथ-साथ आपराधिक षडयंत्र रचकर राजकीय विभागों एवं झूठे शपथ पत्रों के आधार पर न्यायालय को गुमराह करने का कार्य किया गया है। इस आधार पर 22 फरवरी को थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 69/2024 धारा 420/417120 बी भादवि बनाम अब्दुल मलिक आदि पंजीकृत कराया गया। जिसके बाद से पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास के बावजूद अभियुक्ता साफिया मलिक फरार चल रही थी। जिसके विरूद्व मा0 न्यायालय से प्राप्त वारंट में कार्यवाही करते हुए एसओजी एवं पुलिस टीम द्वारा दो अप्रैल को ग्राम बिहारीपुर जिला बरेली उ0प्र0 से उसे गिरफ्तार किया गया है। जिसे मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

अभियुक्ता को गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद कोतवाली हल्द्वानी, उपनिरीक्षक संजीत राठौर प्रभारी एसओजी, हेड कांस्टेबल ललित कुमार एसओजी, कांस्टेबल महबूब अली थाना बनभूलपुरा, महिला कांस्टेबल राजेश्वरी नेगी कोतवाली हल्द्वानी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura violence Haldwani news Safia Malik wife of Abdul Malik the main accused of Banbhulpura violence arrested from Bareilly Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More