संभल जनपद के उपजिलाधिकारी और उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। जिले के पीरूमदारा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के उपजिलाधिकारी विकास चंद्र और उनकी पत्नी आई सर्जन डॉ. दीक्षा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे SDM विकास चंद्र अपनी निजी इनोवा कार UP61BQ1253 से पत्नी के साथ रामनगर भ्रमण पर निकले थे। अंधेरा और सड़क पर रोशनी की कमी के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को नीमकरौली अस्पताल, पीरूमदारा में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि दोनों की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें तुरंत उच्च स्तरीय इलाज की आवश्यकता थी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी की रफ्तार अधिक थी और अंधेरे के कारण SDM विकास चंद्र वाहन से नियंत्रण खो बैठे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news Road Accident Sambhal district Sub-district magistrate and his wife Sub-district magistrate of Sambhal district and his wife injured in road accident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उपजिलाधिकारी और उनकी पत्नी रामनगर न्यूज सड़क दुर्घटना संभल जनपद

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More