विजयादशमी पर हल्द्वानी में संघ का पथ संचलन : शस्त्र पूजन कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प   

ख़बर शेयर करें -
 

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विजयादशमी पर्व के अवसर पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से हल्द्वानी में पथ संचलन निकाला गया। संघ के हल्द्वानी केशव उपनगर के अंतर्गत जज फार्म, पीलीकोठी और मल्ली बमौरी बस्ती की शाखाओं का संयुक्त पथ संचलन देवेन्द्र पुरी स्थित सम्भाजी शाखा स्थल से प्रारंभ होकर पीलीकोठी चौराहे तक निकाला गया। इससे पूर्व स्वयंसेवक देवेन्द्र पुरी स्थित सम्भाजी शाखा स्थल पर एकत्र हुए।

कार्यक्रम के दौरान संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख मदन सिंह जलाल और सम्भाजी शाखा के शाखा कार्यवाह भुवन पाण्डेय ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्पार्चन कर शस्त्र पूजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

विजयादशमी असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: मदन सिंह जलाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख मदन सिंह जलाल ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया, उसी प्रकार वर्तमान समय में भी समाज से नकारात्मक और आसुरी प्रवृत्तियों को दूर करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनेक शक्तियां भारत को कमजोर करने और विभाजित करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण कर राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस मार्ग में विभिन्न प्रकार की बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन संघ के स्वयंसेवक अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

मदन सिंह जलाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी 100 वर्षों की यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया है और इसमें उसे सफलता भी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और राष्ट्र के प्रति समर्पण के माध्यम से भारत एक दिन पुनः परम वैभव के शिखर पर पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

कार्यक्रम में जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सूरज तिवारी, जिला परिवार प्रबोधन प्रमुख विनीत टण्डन, जिला सह बौद्धिक प्रमुख कमलेश त्रिपाठी, कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक एवं नगर प्रचार प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा, नगर परिवार प्रबोधन प्रमुख दिनेश जोशी, शेखरानन्द, अशोक पपनै, रंजन शाह, भूपेश पंत, विमल पाण्डेय, अजय पंत और रक्षित सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 
 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad Rashtriya Swayamsevak Sangh route march RSS march in Haldwani on Vijayadashami: Vow taken for nation-building following 'Shastra Pujan' (worship of arms) uttarakhand news Vijayadashami festival उत्तराखण्ड न्यूज पथ संचलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयादशमी पर्व हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

लोक संस्कृति के रंगों से सजेगा हल्द्वानी : 23 से 27 अक्टूबर तक कुमाऊं द्वार महोत्सव में गूंजेंगे प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर के सुर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। कुमाऊं की लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को मंच देने के लिए हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 23 से 27 अक्टूबर तक पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव -2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का यह चौथा संस्करण होगा। कार्यक्रम […]

Read More
उत्तराखण्ड

करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन की ही महिमा है कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड चुनाव 2027: देहरादून में तैयारियां तेज, 2,045 बूथों पर होगा मतदान; 19 बूथ नेटवर्क से बाहर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्यों केलिए तैनात नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिले की 10 विधानसभा […]

Read More