ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। यहां बिंदुखत्ता में मिट्टी ला रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां खुरियाखत्ता नंबर 12 निवासी महेश कार्की की पुत्री तनूजा कार्की उम्र 20 वर्ष स्कूटी द्वारा कार रोड कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने स्कूटी द्वारा जा रही थी कि जैसे ही वह हनुमान मंदिर अंबेडकर भवन के समीप पहुंची थी तभी पीछे से आ रहे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी, हल्की सी झपट लगने के चलते वह बीच सड़क में गिर गई और ट्रैक्टर का एक टायर उस पर चढ़ गया, जिसे नाजुक हालत में हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना के कुछ देर बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद कर लिया है। परंतु उसमें मिट्टी नहीं लदी हुई थी, इधर ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन के चलते लोगों का सड़क पर चलना दुभर हो गया है। अवैध खनन से लगे वाहन तेज चलते हुए बिंदुखत्ता की सड़कों में फर्राटे भर रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाएं हो रही है, उन्होंने तत्काल अवैध खनन में रोक लगाने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news lalkuan news Scooty riding student dies Scooty riding student dies after being hit by tractor Tractor hits scooty riding student uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More