अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार दौड़ रही स्कूटी बनी आग का गोला 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। यहांअल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेटसाल के समीप रविवार (आज) तेज रफ्तार से दौड़ रही एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी धधकते हुए आग के गोले में तब्दील हो गई। चालक द्वारा तत्काल स्कूटी से छलांग लगा अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चलाते समय अचानक उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ। इससे पहले चालक कुछ समझ पाता, वाहन से आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्कूटी सड़क किनारे रोकी और उससे कूद गया।कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर जलती धू-धू कर जलती स्कूटी से दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। जीसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कोई भी वाहन के करीब नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, मगर तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news Almora-Pithoragarh National Highway Fire Breaks Out on Speeding Scooty High-Speed ​​Scooty Engulfed in Flames on Almora-Pithoragarh National Highway uttarakhand news अल्मोड़ा न्यूज अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तराखण्ड न्यूज तेज रफ्तार दौड़ रही स्कूटी पर लगी आग दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More