ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होकर गिरा गहरी खाई में, एसडीआरएफ एवं पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया चिकित्सालय  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। पडियार चौक ग्राम चिलोट केपास एक ट्रक के दुर्घटना ग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरने से सवार दो लोग हुए घायल। SDRF एवं पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से उक्त वाहन में सवार 02 व्यक्ति का रेस्क्यू कर पहुंचाया चिकित्सालय।

जनपद में रात्रि को पडियार चौक ग्राम चिलोट के पास एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और थाना धरासू पुलिस एवं चौकी बनचौरा पुलीस टीम तत्काल घटना स्थल लिए रवाना हुई। घटना स्थल पर वाहन संख्या-UK-10 CA-8881 डम्पर सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। मौके पर रैस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया जिसमें SDRF एवं पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से उक्त वाहन में सवार 02 व्यक्ति का रेस्क्यू कर सडक तक लाया गया। जिनको उपचार हेतु सीएचसी चिन्यालीसौड लाया गया। गंभीर घायल तेजेन्द्र पंवार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैन्टर रैफर किया गया तथा समान्य घायल मनीष उपचार सीएचसी चिन्यालीसौड में चल रहा है। चिन्यालीसौड से रेत लेकर ग्राम चिलोट जा रहा था वाहन।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

घायलों की पहचान मनीष पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम दडमाली पो० कटखेत तहसील कण्डीसौड जिला टिहरी गढवाल उम्र 29 वर्ष (चालक), सामान्य घायलत जेन्द्र पंवार पुत्र शुरवीर सिंह निवासी ग्राम सुरी पो० तराकोट तहसील चिन्यालीसौड जिला उत्तरकाशी उम्र 23 वर्ष (हेल्पर) गम्भीर घायल (हायर सैन्टर रैफर) के रूप में हुई है यह घटना कैसे हुई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news SDRF and police rescued the injured SDRF and police rescued the injured and took them to the hospital Truck met with an accident and fell in a deep ditch uttarakhand news Uttarkashi news उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज एसडीआरएफ एवं पुलिस ने किया घायलों का रेस्क्यू गिरा गहरी खाई में ट्रक दुर्घटना ग्रस्त दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More