एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाई अलखनंदा में डूबी कार के चालक की जान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत श्री यंत्र टापू के पास एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा में जा गिरी। सूचना पर देवदूत बनकर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार चालक को सुरक्षित बचाया।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक 07 अक्टूबर 2022 को देर रात कोतवाली श्रीनगर से सूचना दी की एक गाड़ी श्रीयंत्र टापू के पास नदी में गिर गई है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट श्रीनगर रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के उप निरीक्षक कुलदीपक पांडे के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर जाकर टीम द्वारा देखा गया कि एक आई 20 वाहन नदी में गिर गया था जिसकी छत पर डूबने से बचने के लिए उसका चालक बैठा हुआ था। एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाएं रात के अंधेरे में ही अत्यंत विषम परिस्थितियों में वाहन चालक को रोप के माध्यम से रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया। व्यक्ति स्थानीय निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

इस दौरान रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक कुलदीपक पांडेय, आरक्षी विकास सिंह, उपेंद्र इष्टवाल, मुकेश कुमार, प्रीतम नेगी, पैरामेडिक्स प्रवीण रावत, इलेक्ट्रीशियन प्रीतम सिंह एवं चालक मनोज सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Pauri gadwal news SDRF news SDRF rescued the life of the driver of the car drowned in Alakhnanda Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More