स्कूटी के अनियंत्रित होने से गहरी खाई में गिरे तीन लोगो को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाया सुरक्षित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां भुजान क्षेत्र में स्कूटी के अनियंत्रित होने से सवार तीन लोग नदी की ओर गहरी खाई में गिर गए। एसडीआरएफ टीम ने तीनो को रेस्क्यू कर सुरक्षित पहुंचाया सड़क तक।

नव वर्ष के पहले दिन को डीसीआर नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि रानीखेत रोड, भुजान (खैरना क्षेत्र) के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में नदी की ओर गिर गई है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से इंस्पेक्टर राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रोप रेस्क्यू तकनीक का प्रयोग करते हुए खाई में गिरे तीनों घायलों अजय पाल,पुत्र रामदास, उम्र 28 वर्ष, निवासी हरपुरा हिम्मत सिंह, जिला संभल, करण, पुत्र एकादशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बनारस एवं राजपाल, पुत्र कृष्ण पाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी जागीर, बरेली (उ0प्र0) को सुरक्षित रूप से सड़क तक पहुंचाने के साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news rescued safely by the SDRF Three people fell into a deep gorge after their scooter went out of control Three people who fell into a deep gorge after their scooter went out of control were rescued safely by the SDRF uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाया सुरक्षित दुर्घटना न्यूज नैनीताल न्यूज स्कूटी के अनियंत्रित होने से गहरी खाई में गिरे तीन लोग

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More