ऋषिकेश। ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में फूलचट्टी (गोल्फ कोर्स) के पास दिल्ली से आया एक युवक गंगा में बह गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं लग सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पुरुष व महिला दिल्ली से घूमने आए थे। गुरुवार (आज) शाम को वह नदी किनारे चले गए। युवक थोड़ा आगे पानी में गया लेकिन इस दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही है। पानी का अत्यधिक बहाव होने के कारण राफ्ट द्वारा सभी संभावित स्थानों पर सर्च किया जा रहा रहा है।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि डूबे हुए व्यक्ति की पहचान सचिन पुत्र देवेंद्र, लक्ष्मी नगर, निरमान विहार, दिल्ली के रूप में हुई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]