जनगणना 2027 के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्मिकों का दूसरे दिन का प्रशिक्षण संपन्न 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। जनगणना 2027  की तैयारियों के तहत सर्किट हाउस, हल्द्वानी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी एवं मास्टर ट्रेनर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी द्वारा प्रथमचरण की गणना संबंधित जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे।
 
प्रशिक्षण में उपस्थित फील्ड ट्रेनरों को निर्देश दिए कि वह प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित जानकारी भली भांति समझ लें ताकि वह संगणकों एवं सुपरवाइजर  को बेहतर रूप  से प्रशिक्षण दे सकें, और जनगणना का कार्य सुगमता से बिना किसी त्रुटि के संपन्न हो सके। कहा कि कार्यों को समयबद्धता एवं पूर्ण शुद्धता के साथ संपन्न किया जा सके।
 
प्रशिक्षण केदौरान अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने कहा जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अहम होती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिए कि दी गईजानकारी को बेहतर रूप से भलीं भांति समझ लें। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं को समय रहते उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाऐं। बैठक में जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि आपसी समन्वय बनाए रखते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं।
 
दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र में तहसीलदार धारी मनीषा विष्ट, सहित जनपद के सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Census 2027 Haldwani news Personnel Training Day 2 Completed Second Day of Personnel Training Concluded Under the Three-Day Training Program for Census 2027 Three-Day Training Program uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार्मिकों का दूसरे दिन का प्रशिक्षण संपन्न जनगणना 2027 तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More