मुनस्यारी महोत्सव में गोली काण्ड के आरोपी पर दर्ज धारा कम की गई क्षेत्रवासी करेंगे उग्र आंदोलन – मर्तोलिया

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता


मुनस्यारी। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने मुनस्यारी महोत्सव में गोली चलाने के मामले में दर्ज एफआईआर में धारा को कम करने की अफवाह के बीच गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। जिसमें मर्तोलिया ने कहा कि जांच में धारा कम की गई तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करेंगे।


मर्तोलिया ने कहा कि मुनस्यारी की शांत फिजा को अशांत करने तथा गुण्डागर्दी फैलाने की हर मंशा का पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रदेश सरकार के इशारो पर इस केस को कमजोर करने का प्रयास करते हुए यह अफवाह फैलाई जा रही है कि मुकदमे की धारा 307 को 308 में बदलने की साजिश रची जा रही है। इतना ही नहीं अभियुक्त को फर्जी रिर्पोट के आधार पर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जिसने पिस्तोल से गोली चलाकर एक व्यक्ति के जीवन को संकट में डाल दिया है। उसे बंदीगृह में रखने की जगह अस्पताल में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही है। मर्तोलिया ने कहा कि अपराधी को अपराध की सजा मिलनी ही चाहिए ताकि वह भविष्य में इस तरह के कृत्य करने से डरेगा और समाज में गुण्डागर्दी करने वालो को भी सबक मिलेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 


मर्तोलिया ने बताया कि उन्होंने आज पुलिस अधीक्षक तथा मुनस्यारी के थानाध्यक्ष से फोन पर बात भी की, लेकिन कोई भी सच बताने को तैयार नहीं है। जबकि पुलिस प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि अफवाह फैलाई जा रही है, या फिर हकीकत है। जिपं सदस्य ने यह भी कहा कि मामले को कमजोर करने तथा अपराधी को वीआईपी सुविधा राज्य सरकार के संरक्षण के बिना संभव नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news munsyari news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More