हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति (रजि) हल्द्वानी द्वारा समिति के कार्यालय भवन ( पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय) के परिसर में पवित्र माघ माह के पावन पर्व पर गुरुवार को आम जनता हेतु खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन की अध्यक्षता भुवन भास्कर पांडे अध्यक्ष एवं संचालन डीके पांडे महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे मुख्य अतिथि समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीकांत खंडेलवाल एवं जी एस चड्डा द्वारा किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति के सदस्यों के साथ ही अनेक सहयोगी सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने समाज के सभी वर्गों के लगभग 1500 राहगीरों को खिचड़ी भोग का वितरणकिया। इस दौरान नव निर्वाचित महापौर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम गजराज बिष्ट एवं जिला महामंत्री भाजपा नवीन चंद भट्ट ने भी खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में सिरकत की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे, महामंत्री डीके पांडे, इंदर सिंह निगल्टिया, डी के पंत, प्रताप सिंह जंतवाल, दया किशन बलूटिया, शंकर दत्त तिवारी, राजेंद्र सिंह एरी, मोहन चंद्र बुड़लाकोटी, एम.एस. जन्तवाल, पद्मा दत्त पांडे, ललित मोहन लोहनी, विष्णु सिंह रावत, आनंद सिंह भाकुनी, मोहन चंद्र बुड़लाकोटी, गोपाल चंद्र जोशी, ए डी डोर्बी, एच सी जोशी,सरोजिनी तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]