हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया और उनके योगदान को समाज व राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठजन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है। कहा कि जिस समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों द्वारा वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि उम्र केवल एक संख्या है और सक्रिय जीवनशैली हर उम्र में जरूरी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों की उपस्थिति समाज में ऊर्जा का संचार करती है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण घोषणाएं भी करते हुए कहा कि नैनीताल जिले के कोटाबाग में सभी सुविधाओं से युक्त एक आधुनिक वृद्ध आश्रम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही जिन जनपदों में वृद्ध आश्रम नहीं हैं, वहां भी ऐसे आश्रम खोले जाएंगे। राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। वर्तमान में राज्य के 6 लाख से अधिक वरिष्ठजनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है, जिसके तहत प्रति माह 1500 रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन देने का निर्णय उनकी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चम्पावत में नए भवनों का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा रुद्रपुर में एक आधुनिक मॉडल वृद्धाश्रम भी बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अटल वयोअभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और गरिमामय जीवन को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य में पहली बार जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार हो रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्ययंत्री द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ एक एप लॉन्च किया गया तथा समाज कल्याण विभाग की कॉफी टेबल बुक “अभय उदय” का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री खजान दास, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 रामनगर में भीषण सड़क हादसा: […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]